फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्कूली बास्केटबॉल की यूपी टीम में काशी के 9 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की अंडर-19 विद्यालयीय बास्केटबॉल टीम शनिवार को घोषित हुई। इसमें वाराणसी के नौ खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली। बालिका टीम में पांच जबकि बालक टीम में वाराणसी के चार के खिलाड़ी शामिल हैं। राष्ट्रीय स्कूली बास्केटबॉल प्रतियोगिता राजस्थान के बाड़मेर में 2 से 6 जनवरी तक खेली जाएगी। बालक वर्ग में देव सिंह, विराट सिंह, अयम सिंह राठौर और संदीप उमाशंकर जैसवार ( सभी यूपी इंटर कॉलेज) जबकि बालिका टीम में सोनम पटेल, पलक विश्वकर्मा (दोनों मां राधिका देवी इंटर कालेज) मान्या सिंह राजपूत, मोनी यादव और सोनाली तिवारी ( सभी रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज) का चयन हुआ। सभी खिलाड़ी उदय प्रताप कालेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर प्रशिक्षण प्राप्त करते है। खिलाड़ियों के चयन पर जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला बास्केटबॉल संघ अध्यक्ष चेत नारायण सिंह, सचिव डॉ. अशोक कुमार सिंह, डाॅ. रमेश प्रताप सिंह, कार्तिक राम ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें