सारनाथ। अशोक विहार कॉलोनी फेज-2 में शुक्रवार देर रात गोली चलने की सूचना से पुलिस परेशान हो गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच की तो मामला फर्जी निकला। पुलिस को गुमराह करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। अशोक विहार कॉलोनी फेज-2 पहड़िया निवासी दिग्विजय प्रताप की बाइक पड़ोसी प्रियांशु सिंह की बाइक से टकरा गई। जिसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई। पड़ोसी जितेंद्र यादव भी विवाद में शामिल हो गया। आरोप है कि मारपीट के बीच दिग्विजय ने पुलिस को सूचना दे दी कि प्रियांशु सिंह ने गोली चलाई है। पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जांच में सूचना गलत मिली। पुलिस को गुमराह करने और शांति भंग करने के आरोप में दिग्विजय प्रताप, प्रियांशु सिंह और जितेंद्र यादव को हिरासत में लिया गया है। संवाद