मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र का है।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सरकारी नौकरी पाने की चाह में एक युवक को 9.20 लाख रुपये गंवाने पड़े। आरोप है कि सिंचाई विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उससे अलग-अलग किस्तों में रकम ले ली। कई महीने बीतने के बाद भी न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। पुलिस चौकी में शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच रकम लौटाने का समझौता भी हुआ, लेकिन उसकी मियाद पूरी होने के बाद भी आरोपी ने रुपये नहीं लौटाए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
मामला मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के डोकरी थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी मनीष कुमार ने बरहदपुर निवासी सत्येंद्र शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मनीष ने बताया कि वह अपने पिता के साथ एक शादी समारोह में बरहदपुर गया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात सत्येंद्र शर्मा से हुई। बातचीत के दौरान सत्येंद्र ने उसे सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।