फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

881 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा, 10:30 बजे तक मिलेगा प्रवेश, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के अलावा एमजेआरपी पब्लिक स्कूल में होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में कुल 881 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

लेट्रल एंट्री के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं की सीटों के लिए प्रवेश प्रकिया पूरी की जाती है। शहर के पुलिस लाइन के पास जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं की रिक्त सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा सात फरवरी को होगी। प्रधानाचार्य पंकज सिंह ने बताया कि कक्षा नौ लिए 630 आवेदन व कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कुल 251 आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा कक्ष में मानक के अनुरूप कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे।
उत्तर पुस्तिकाएं सील कर उसी दिन सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र पर भेज दी जाएंगी। परीक्षा का आयोजन मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा। सुरक्षा के लिए विद्यालय परिसर में पुलिस बल भी रहेगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थी वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन नंबर व जन्मतिथि डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय को ही केंद्र बनाया गया है। सुबह 10:30 बजे तक प्रवेश दिया जा सकेगा। नौ की परीक्षा 11.5 से 1.45 बजे तक, कक्षा 11वीं की परीक्षा 11 बजे से 1.30 बजे तक होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें