महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों(पीजी) में काउंसिलिंग के पहले दिन 83 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। फीस जमा करने के बाद सभी को मौके पर परिचय पत्र, लाइब्रेरी कार्ड जारी किया गया। प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि एमए/एमएससी गृह विज्ञान, एमएससी. भौतिक विज्ञान, एमए/एमएससी गणित पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग 12 अगस्त को होगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनको 12 अगस्त के लिये ई-मेल पर लिंक भेजा गया है, उनको गेट पास के साथ अपने मूल प्रमाण-पत्रों का एक सेट फोटोस्टेट, चार फोटो के साथ काउंसिलिंग स्थल पर आना होगा। इस दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, स्नातकोत्तर स्तरीय काउंसिलिंग संयोजक प्रो. अखिलेश कुमार यादव, प्रो. रमन पंत, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो