वाराणसी। गर्मी में बिजली से संबंधित समस्याएं भी बढ़ गई हैं। इनके त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो 24 घंटे खुला रहेगा। वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली के उपभोक्ताओं के लिए मुख्य अभियंता वितरण वाराणसी क्षेत्र के कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसका फोन नंबर 0542-2300177 है। उपभोक्ता अपनी शिकायतें इस पर दर्ज करा सकते हैं। मंगलवार शाम कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी संभाल रहे बलजीत सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत उसके क्षेत्र के अधिकारियों को तुरंत ट्रांसफर कर दी जाती है। समस्या के निस्तारण के बाद इसका फीडबैक भी लिया जाता है।