वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म के निर्माता संदीप सिंह का कहना है कि फिल्म की कहानी देश के युवाओं को इंस्पायर करेगी। इसमें चायवाले की कहानी है जो तमाम उतार-चढ़ाव के बाद देश का प्रधानमंत्री बनता है। इसमें गोधरा है, गुजरात है, दिल्ली है और अमेरिका भी। जब चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो हम एक सही सोच और दृष्टि से क्या नहीं कर सकते हैं। चायवाले से प्रधानमंत्री तक की जीवन यात्रा को फिल्म में दर्शाया गया है।
बनारस के रहने वाले संदीप का कहना है कि फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। रिलीज डेट पर विवाद के बारे में संदीप ने बताया कि फिल्में बनती हैं कोई ईद पर रिलीज होती है, कोई दीपावली पर तो कोई क्रिसमस पर। जब फिल्म बन जाती है तो उसको रिलीज होने के लिए सही समय का इंतजार होता है। हमारी टीम को जो सही समय लगा हम अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं।
पांच अप्रैल को फिल्म देश भर में रिलीज होने जा रही है। गोधरा भी पीएम मोदी के जीवन का एक हिस्सा रहा है और उसको भी हमने फिल्म में उतारा है। फिल्म को हम लोगाें ने दिल से बनाया है और रिलीज होने के बाद पता चल जाएगा कि फिल्म कैसी बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बन रही बायोपिक में विवेक ओबरॉय उनकी भूमिका निभा रहे हैं।
संदीप ने बताया कि फिल्म में उन्होंने जावेद अख्तर और समीर का नाम क्रेडिट में दिया है। स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने बताया कि हमने 1947 अर्थ नामक फि ल्म से ईश्वर अल्लाह और फि ल्म दस से सुनो गौर से दुनिया वालों नामक गाने लिए हैं। जिसके चलते हमने जावेद अख्तर और समीर को उनके गानों के लिए क्रेडिट दिया है। हाल ही में गीतकार जावेद अख्तर और समीर ने सोशल मीडिया पर फि ल्म का एक पोस्टर ट्वीट कर लिखा था कि इस फि ल्म के लिए उन्होंने कोई गाना नहीं लिखा है लेकिन फि र भी उन्हें बतौर गीतकार इस फि ल्म में क्रेडिट दिया गया है।