फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लाई पाइप फटने से सड़क पर फैला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पांडेयपुर चौराहे पर पानी के सप्लाई पाइप के फटने के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है और जाम भी लग रहा है। पाइप की मरम्मत नहीं हुई तो सड़क भी धंस सकती है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद भी संबंधित विभाग ने क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं कराई है। कुछ दिन पहले पानी की पाइप फटने के कारण काली मंदिर तिराहे पर सड़क धंसने से यातायात बाधित हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को पांडेयपुर चौराहे पर से महज 10 मीटर की दूरी पर अचानक पानी के सप्लाई की पाइप फट गई। इसके कारण तेज गति से सड़क पर पानी बहने लगा। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि पानी रुकने के कारण सड़क भी धंस सकती है। शिकायत के बाद भी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत नहीं हो सकी। अभी कुछ दिन पहले भी पाइप लाइन फटने के कारण काली मंदिर व मिश्रा पेट्रोल पंप के पास पानी रिसाव के बाद सड़क धंस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें