फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दम, जीता मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (आईएमएस) में पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव एलिक्जर का शुभारंभ एक मार्च को खेलकूद की प्रतियोगिताओं से हुआ। रूईया ग्राउंड पर सुबह से लेकर शाम तक चली प्रतियोगिता में दौड़, फुटबाल, वालीबॉल औ बैडमिंटन के लीग मैच में छात्र-छात्राओं ने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आईएमएस निदेशक डॉ. एके अस्थाना, प्रो. विजय नाथ मिश्रा के देखरेख में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7 बजे रूइया ग्राउंड पर हुआ। इसमें बनारस के साथ ही विभिन्न जगहों से आए मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने जीत के लिए दम दिखाया। इंटर कॉलेज स्पोर्टस कंपटीशन में खिलाड़ियों के साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं का उत्साह भी देखने लायक था। छात्रों ने विजेताओं को पदक दिए जाने के बाद उनका उत्साह बढ़ाया। उधर लेक्चर थिएटर में आयोजित क्विज कंपटीशन में बीएचयू के साथ ही 30 मेडिकल कॉलेज के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। पांच मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कला, साहित्य के साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। दो मार्च से कला और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं स्वतंत्रता भवन में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें