वाराणसी। शहर से लेकर हाईवे तक गुरुवार को जाम की चपेट में रहा। गोदौलिया, चौक, लक्सा, लंका, मैदागिन आदि जगहों पर वाहन घिसटते रहे। वहीं हाईवे के डाफी टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। जाम का कारण प्रयागराज से आने वाले श्रद्धालु और काफी संख्या में वाहन रहे।
हाइवे पर लगातार जाम लगने के चलते डाफी टोल प्लाजा के मैनेजर सहित तीन कर्मचारियों के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर लंका थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। बावजूद इसका असर नहीं दिखा। गुरुवार को डाफ ी टोल प्लाजा से लेकर टेंगरा मोड़ व टोल प्लाजा से लेकर अखरी गांव के सामने तक ट्रकों की कतार लगा रही। सर्विस मार्ग भी जाम रहा। सुबह का समय होने से छात्रों और मरीजों के वाहन, शव वाहन फंसे रहे। टोल प्लाजा के मैनेजर जयराज सिंह बताया कि मिर्जापुर व गाजीपुर में पुल बंद से गाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। वहीं कुंभ में ट्रैफि क को रोके जाने व दूसरे दिन छोड़े जाने से वाहन ज्यादा आ रहे हैं। जाम हटाने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। स्थानीय पुलिस मदद नहीं कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ जाम की समस्या को देखते हुए एसएसपी ने वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए टोल के मैनेजर से दो घंटे के लिए टोल फ्र ी कर गाड़ियों को पार करवाने का निर्देश दिया था। आदेश न मानने टोल के मैनेजर जयराज सिंह, संजय व चंद्रबली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।