वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के अस्वस्थ होने के कारण उनके द्वारा आरंभ की जाने वाली रामाग्रह यात्रा के बारे में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लेकिन अयोध्या में शिलान्यास की जो तिथि परम धर्मसंसद में परमधर्मादेश के माध्यम से घोषित की गई है, वह टाली नहीं जा सकती। यह बातें रामाग्रह यात्रा के संयोजक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुक्रवार की शाम को जारी किया। उन्होंने बताया कि उस दिन का जो मुहूर्त है वह अत्यंत शुभ है और उस मुहूर्त में किए गए शिलान्यास का सुंदर परिणाम देश को प्राप्त हो सकता है। यह देखते हुए उस दिन शिलान्यास करने का कार्यक्रम यथावत रखा गया है। प्रयाग से 17 फरवरी को रवाना होने वाली रामाग्रह यात्रा अपने निर्धारित समय से आरंभ होगी और जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज ही उसका नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के स्वस्थ होने में एकाध दिन का विलंब भी हुआ तो भी यात्रा चलेगी