फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 17 फरवरी से शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी-जंघई-इलाहाबाद रूट होकर चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। हालांकि उद्घाटन ट्रेन मिर्जापुर-जिवनाथपुर के रास्ते आएगी, जाएगी। इसके बाद ट्रेन का नियमित संचालन जंघई रूट से किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्घाटन ट्रेन सुबह 10:45 बजे नई दिल्ली से चलेगी। ट्रेन से यात्रियों के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सफर करेंगे। कैंट रेलवे स्टेशन पर रात 7:50 बजे यह ट्रेन पहुंचेगी जहां जनप्रतिनिधि व अधिकारी ट्रेन का स्वागत करेंगे। नियमित गाड़ी संख्या 22436 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर 10:18 मिनट पर पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 10:20 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी। 12:23 पर इलाहाबाद जंक्शन आएगी और यहां दो मिनट ठहराव के बाद वाराणसी के लिए चल देगी। वाराणसी जंक्शन पर यह ट्रेन दो बजे पहुंचेेगी। वाराणसी जंक्शन से दोपहर बाद तीन बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 4:35 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट तक ठहरेगी। इसके बाद कानपुर शाम 6:30 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली रात 11 बजे पहुंचेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन गाड़ी संख्या 04036 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी की सुबह 10:45 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन वाया मिर्जापुर-जिवनाथपुर होकर आएगी। कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य आयोजन के बीच ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गाड़ी संख्या 04035 बनकर वंदे भारत एक्सप्रेस इसी मार्ग से नई दिल्ली लौट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें