वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत नक्खीघाट के समीप वरुणा में नहाने के दौरान गुरुवार को नवापुरा निवासी रमजान अली (16) डूब गया। सूचना पाकर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई लेकिन उसका पता नहीं लगा। शुक्रवार को एनडीआरएफ की मदद से रमजान की खोजबीन कराई जाएगी।
सारनाथ पुलिस के अनुसार रमजान दो दोस्तों के साथ वरुणा में नहाने गया था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में वो गहरे पानी में जाकर डूब गया तो उसके दोनों दोस्त भाग निकले। रमजान के दोनों दोस्तों ने नवापुर निवासी एक व्यक्ति के माध्यम से रमजान के डूबने की सूचना उसके पिता नईम के पास भेजवाई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।