फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ किया दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बहन के विवाह के लिए रखे जेवर भाई ने हड़पने की कोशिश की। विरोध करने पर बहन के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोग भाग कर आए तो बहन को छोड़ कर भाग निकला। प्रकरण को लेकर बहन की तहरीर पर भाई और अज्ञात कार चालक के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले की युवती अपनी मां की मौत के बाद सिगरा क्षेत्र की शास्त्री नगर कॉलोनी में भाई के साथ रहती थी। युवती का आरोप है कि उसके विवाह के लिए रखे गए आठ लाख रुपये के जेवर 12 लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट का कागज भाई ने अपने पास रख लिया। युवती जब भी अपने भाई से जेवर और कागज मांगती थी तो वह टालमटोल करता था। युवती के अनुसार छह सितंबर कोे वह कचहरी जा रही थी तो पीछे से आए भाई ने उसे बातचीत के बहाने कार में बैठाया और दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो युवती का भाई कार लेकर चौकाघाट पुल की ओर ले गया और उसे उतार कर भाग निकला। घटना के संबंध में युवती ने इंस्पेक्टर कैंट को तहरीर देकर अपने भाई और कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें