भदोही। सपा नेतृत्व के आह्वान कर मंगलवार की शाम भदोही पहुंची सामाजिक न्याय प्रजातंत्र बचाओ-देश बचाओ साइकिल यात्रा बुधवार को सुबह जौनपुर की ओर रवाना हो गई। साइकिल यात्रा में शामिल पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूर्व ब्लॉक प्रमुख विकास यादव के यहां स्वागत के बाद उन्हें जौनपुर की सीमा में छोड़ा गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे वाराणसी सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित और जखरू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। नोटबंदी से कोई लाभ नहीं हुआ। जीएसटी व्यापारियों के लिए मकड़जाल साबित हो रहा है। काला धन तो आया नहीं बल्कि और देश का धन विदेश चला गया। सरकार अब जनता को उल्लू बना रही है, लेकिन वह कामयाब नहीं होगी। इस दौरान पूर्व विधायक जाहिद बेग, मधुबाली पासी, जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी, डॉ. आरके पटेल, हसनैन अंसारी, जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव, शोभनाथ यादव, पन्नालाल यादव, कुंवर प्रमोदचंद्र मौर्य, ओमप्रकाश यादव, विजय सोनकर, अलीशेर खां, संतोष यादव, नान्हक यादव, श्यामधर यादब, सुरेश यादव, विजय यादव, रामजस यादव, आनंद यादव, आशुतोष यादव, सुनील यादव, टोनी मंसूरी आदि रहे।