फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अफसरों का वेतन रोका, आठ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने बुधवार को ज्ञानपुर और औराई ब्लॉक में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की गई। योजनाओं के क्रियान्वयन में बड़े पैमाने पर खामियां पाईं गईं। एक ग्राम पंचायत अधिकारी और दो सेक्रेटरी का वेतन रोकने के साथ ही आठ पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। औराई ब्लॉक की समीक्षा के दौरान बीडीओ को निर्देशित किया कि जिन लाभार्थियों के आवास पूर्ण नहीं कराए गए हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण कराएं। इस दौरान लापरवाही मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी रवींद्र नाथ गौड़ का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। ज्ञानपुर ब्लॉक की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने बीडीओ को अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा में तत्काल ई-मस्टररोल निर्गत कराएं। यहां सीडीओ ने ग्राम पंचायत सेक्रेटरी रंजन का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी किया। जबकि नीतू शुक्ला का वेतन रोका। इसके अलावा सेक्रेटरी अजय दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में आधे से भी कम फोटो अपलोडिंग करने वाले सात पंचायत सेक्रेटरियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इनमें दयाराम रंजन, ज्ञानेंद्र सिंह, रमाशंकर मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, नीतू शुक्ला और बरसातू राम शामिल हैं। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मच गई। इसके बाद सीडीओ ने सुपोषण स्वास्थ्य मेला का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें