फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अति सुरक्षित जोन में महिला श्रद्धालु के साथ छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के अति सुरक्षित जोन में शनिवार को महिला श्रद्धालु के साथ छिनैती हो गई। महिला गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है। दो महिलाओं को गिरफ्त में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु से दर्शन करने आये एक परिवार की महिला सदस्य सरोजनी, गेट नंबर चार छत्ताद्वार पर लाइन में लगी थी। इनके पीछे तीन और महिलाएं कतार में लगी थी। दो महिलाओं ने सरोजनी का ध्यान भटकाया और तीसरी गले की चेन छीन भागी। तत्काल दो महिलाओं को दर्शनार्थियों ने पकड़ लिया लेकिन एक महिला भाग गई।
मामला थाने पहुंचा तो श्रद्धालु महिला ने बताया कि सोने की चेन 34 ग्राम की थी। आशापुर की रहने वाली दो महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में आई हैं उनकी तलाशी में कुछ नही मिला। भागी महिला के पास चेन होने को आधार बनाकर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें