फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर की तफ्तीश कर रही पुलिस टीमों के हाथ खाली0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रजनहिया स्थित शराब ठेका के समीप चखना बेचने वाले बसंता यादव और उसके भतीजे राजेश की हत्या की तफ्तीश में जुटी पुलिस को दो दिन बाद शनिवार को भी कोई उल्लेखनीय सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस को आशंका है कि रजनहिया के आसपास के मझमिठिया, लमही, गोइठहां सहित आसपास के अन्य गांवों के युवक ही वारदात को अंजाम दिए हैं। अब तक दो दर्जन से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ कोई ऐसा सुराग नहीं लग सका जिसके सहारे तफ्तीश को किसी निश्चित दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

चोलापुर के बनियापुर निवासी पूर्व प्रधान बसंता यादव की दुकान पर चखना लेने के दौरान गुरुवार की रात कुछ युवकों का विवाद हो गया था। इसे लेकर दो बार हुई मारपीट के बाद गोलीबारी में बसंता और राजेश की जान चली गई। वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच सहित चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का शक है कि शराब ठेका के समीप ही आई बारात में शामिल बारातियों ने मारपीट के बाद फायरिंग की मगर किसी की तस्दीक अभी तक नहीं की जा सकी है। वहीं, बसंता के बेटे सुभाष ने जिन तीन लोगों को वारदात के दौरान घटनास्थल पर मौजूद बताया था उनसे भी पूछताछ की गई लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। सुभाष ने जिनसे भी पुरानी रंजिश की आशंका जताई उनसे भी पुलिस टीमों ने पूछताछ की लेकिन डबल मर्डर की गुत्थी सुलझ नहीं सकी। पांडेयपुर चौराहा से रजनहिया के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस को कोई खास मदद नहीं मिली तो सर्विलांस की मदद से सुराग लगाया जा रहा है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सुरागकशी और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें