फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जिलों की कानून व्यवस्था की आज समीक्षा करेंगे डीजीपी0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी।डीजीपी ओपी सिंह रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में वाराणसी जोन के 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ तीन घंटे बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इस दौरान छेड़खानी और दुराचार की वारदातों के साथ ही अरसे से लंबित पड़े मामलों में पुलिस का ढुलमुल रवैया डीजीपी के सवालों के घेरे में होगा। इसे लेकर पुलिस अधीक्षकों के साथ ही रेंज और जोन के अधिकारियों से भी सवाल-जवाब होगा। वहीं, ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातों के चलते जौनपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर जिले के कप्तान डीजीपी के निशाने पर होंगे।
विज्ञापन

डीजीपी बनने के बाद आईपीएस ओपी सिंह पहली बार बनारस आ रहे हैं। इससे पहले वर्ष 1987 में वो यहां एएसपी के तौर पर तैनात रह चुके हैं। पुलिस महकमे के आला अधिकारियों के अनुसार डीजीपी की बैठक में बनारस आने वाले देश-दुनिया के पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था, महिलाओं, युवतियों के साथ हो रही आपराधिक वारदातें, संगठित तरीके से अपराध करने वाले गिरोहों पर कार्रवाई के अलावा वर्षों से फरार चल रहे इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पर खास फोकस होगा। संभावना जताई जा रही है कि आगरा के जैसी ही बनारस में पर्यटन पुलिस की इकाई की स्थापना को डीजीपी बैठक में हरी झंडी दे सकते हैं। साथ ही बनारस के अलावा जोन के अन्य नौ जिलों में तेजी से बढ़ रही आबादी के सापेक्ष नए थानों की स्थापना के मसले पर मंथन होगा। थानों के जर्जर हो चुके भवन और पुलिस कर्मियों के आवास की समस्या पर भी चर्चा होगी।
समीक्षा बैठक के बाद सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से डीजीपी मुलाकात करेंगे। संभावना जताई गई है कि शाम के समय डीजीपी गंगा आरती देखने आरपी घाट जाएंगे। सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण की अदालत में वर्ष 1987 के एक मामले में पेश होकर डीजीपी लखनऊ लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें