मऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के तत्वावधान में होमगार्ड जवानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि होमगार्ड्स एक्ट में संशोधन करते हुए निष्काम सेवा समाप्त की जाए। होमगार्डस जवानों तथा अवैतनिक अधिकारियों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। होमगार्डस जवानों को अनुच्छेद-14 के तहत समान काम समान वेतन दिया जाए। जब तक नियमित नहीं किया जाता तब तक 800 रुपया दैनिक भत्ता प्रतिदिन दिया जाए। शोषण तथा अन्याय का विरोध करने पर निष्कासित किए गए जवानों को बहाल किया जाए। होमगार्डस जवानों का बीमा नियुक्ति तिथि से सेवानिवृत्ति तक 24 घंटे दुर्घटना बीमा के स्थान पर सामान्य बीमा लागू किया जाए। सेवाकाल पूर्ण होने पर 10 लाख आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए। अवैतनिक होमगार्डस जवानों की ड्यूटी संबंधित कंपनी क्षेत्र में लगाई जाए। कंपनी क्षेत्र से बाहर ड्यूटी लगाने पर यात्रा भत्ता दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री ब्रह्मानंद मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश द्विवेदी सहित होमगार्डस जवान शामिल रहे।