वलीद्पुर । मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के वलीदपुर बिचलापूरा मेें रविवार की देर रात को दो पक्षों में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विचलापूरा निवासी शेष नाथ गौड़ पुत्र लालचंद की रास्ते में बाइक खड़ी थी। इसी बीच उसी मोहल्ले के जुबेर समेत चार लोग आ गए और बाइक हटाने को कहा। इसी बात पर लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। बाद में दोनों में मारपीट होने लगी। सोमवार को शेष नाथ गौड़ ने कोतवाली में जुवेर सहित चारों लोगों के खिलाफ मारपीट और जाति सूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।