फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को तीन गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दिशा-निर्देश दिया। कहा कि किसानों को गेहूं बेचने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। असुविधा होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्र वेदमनपुर, दरियांव और भदोही का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में 13500 एमटी गेहूं के खरीद का लक्ष्य रखा गया है। कुल 15 क्रय केंद्र खोले गए हैं। किसानों के भुगतान के लिए एक करोड़ 53 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। 1745 रुपये क्विंटल की दर से किसानों को भुगतान किया जाएगा। पैसा किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। जिलाधिकारी के निरीक्षण से क्रय केंद्रों पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें