औराई। स्थानीय चौराहे पर गुरुवार को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे कोतवाल सुनील दत्त दूबे ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ज्ञानपुर कोतवाली के जाठी गांव निवासी विजय नाथ दलित (38) अपनी पत्नी शिला देवी (36) को दवा दिलवाकर मिर्जामुराद के साधु की कुटिया से अपने भाई बनारसी (30) के साथ घर लौट रहे। औराई चौराहे पर गड्ढे में जा गिरे। तभी भदोही से मिर्जापुर तेज गति से जा रहा ट्रक भी आ गया। चालक तेजी से ब्रेक मारा फिर भी तीनों उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग पहुंचकर ट्रक चालक की पिटाई शुरू कर दी। पिकेट पर तैनात जवानों ने उसे किसी तरह थाने ले गए। बाइक सवार पर तीन लोग सवार थे। चालक हेलमेट नहीं लगाया था।