फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के बाबू का एजेंट घूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली विभाग के बाबू की शह पर उसके एजेंट द्वारा निर्धारित बिल की जगह घूस लेकर कम राशि जमा कराने का खेल मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने उजागर किया। मामले को लेकर शिवपुर के शुद्धीपुर निवासी मुख्तार अली उर्फ बबलू को 10 हजार रुपये के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर कैंट पुलिस को सुपुर्द किया गया है। मुख्तार और इमिलिया घाट स्थित बिजली विभाग के सब स्टेशन के लिपिक राजेंद्र जोशी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक रामसागर ने बताया कि शिवपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती भवानीपुर निवासी गुलाम सरवर के मकान का विद्युत कनेक्शन का 185000 रुपया बकाया था। संशोधित होने के बाद 90 हजार का बिल बना। इसमें भी संशोधन कराने के लिए गुलाम सरवर विभाग का चक्कर काट रहा था। इसी दौरान गुलाम सरवर से विभाग का क्लर्क राजेंद्र जोशी मिला और उसके कहने पर मुख्तार अली ने 10 हजार रुपये घूस की मांग की। गुलाम सरवर ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार को गुलाम सरवर को 10 हजार रुपये लेकर इमिलिया घाट भेजा गया। मुख्तार ने जैसे ही रुपये थामे उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें