वाराणसी। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च निकाल रहे सपा कार्यकर्ताओं को मंगलवार को पुलिस ने मच्छोदरी पार्क से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट डा. विश्राम, सीओ कोतवाली, सीओ चेतगंज समेत आसपास के थानों की फोर्स कार्यकर्ताओं को पुलिस वैन में बैठाकर पुलिस लाइन ले गई। बाद में निजी मुचलके पर उन्हें छोड़ा गया। गिरफ्तारी देने वालों में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लालू यादव, पूर्व विधायक हाजी अब्दुल समद अंसारी, पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सैयद ईशान, पार्षद भैया लाल यादव, अभिषेक यादव, बृज किशोर यादव, गुलशन गुप्ता, हरिकांत झा, कमाली, मोहम्मद साजिद, गोपाल यादव आदि मौजूद थे।