फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दस्ते ने एक नलची को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को दोनों पालियों में परीक्षाएं हुईं। परीक्षा के दौरान एक नकलची पकड़ा गया। वही नौ ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की पाली में बीए तृतीय वर्ष अंग्रेजी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुईं। इसमें पंजीकृत 117 परीक्षार्थियों में से दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 115 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोपहर की पाली में बीए द्वितीय वर्ष की दर्शन शास्त्र, बीकाम तृतीय वर्ष की वाणिज्य द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षाएं हुईं। इसमें पंजीकृत 573 में से सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 566 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के सचल दस्ते ने परीक्षा केंद्र पर दस्तक देते हुए बीए द्वितीय वर्ष के एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा के दौरान एक नकलची पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें