ज्ञानपुर/घोसिया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर मेें बृहस्पतिवार को कार्यशाला एवं गोष्ठियां आयोजित की गई। इसमें महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक विकास पर जोर दिया गया। महिला सुरक्षा के लिए चलाई गई योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
ज्ञानपुर तहसील सभागार में आयोजित कार्यशाला ामें एसडीएम ज्ञानपुर आशीष कुमार ने कहा कि महिलाओं के विकास हुए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। आज आधी आबादी पुरुषो से कदम ताल मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर आत्मनिर्भर बनें। उन्हें कानूनी रूप से दक्ष करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। एएसडीएम अमृता सिंह ने भी महिला सुरक्षा पर प्रकाश डाला। घोसिया संवाददाता के अनुसार, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर तहसील सभागार में कार्यशाला आयोजित किया गयएा। तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए वीमेन पॉवर लाइन-1090, यूपी-100, ट्वीटर सेवा, एंटी रोमियो स्क्वॉड, विकल्प पोर्टल (यूपी पुलिस), महिला हेल्प डेस्क, परिवार परामर्श समिति संचालित हैं। किसी भी महिला या छात्रा को दिक्कत हो तो इसका सहयोग लें। इस मौके पर सब रजिस्ट्रार डॉ. प्रभा मिश्रा, बीडीओ शांति देवी, एसओ सुनील दत्त दूबे आदि रहे। बाल कल्याण समिति कार्यालय में गोष्ठी हुई। इसमें महिला के हित पर प्रकाश डाला गया। समिति की सदस्य अर्चना सिंह ने कहा कि देश में महिलाएं हमेशा पूज्यनीय रहीं है। वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं। 181 महिला हेल्पलाइन की प्रिया शुक्ला, शीला मौर्य ने कहा कि महिलाएं उत्पीड़न सहे नहीं उसकी शिकायत करें। इस मौके पर सीमा श्रीवास्तव, राजकुमार पाल, अजय सिंह, दीपक आदि रहे।