वाराणसी। आर्य महिला पीजी कॉलेज में गुरुवार को अंतर महाविद्यालयीय कॉमर्स क्विज ‘कॉमर्स क्यू फिएस्टा’ का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सात कालेजों ने अपनी भागीदारी की। आइस-ब्रेकर, रैपिड फायर, बजर और बेन स्टॉर्मिगिं राउंड, इन चार राउंड में हुई इस प्रतियोगिता में बीएचयू वाणिज्य संकाय की टीम ने सर्वाधिक अंक बटोर कर चैंपियन का खिताब हासिल किया।
इस टीम में अंशु सुमन व योगेश तिवारी शामिल रहे। वहीं दूसरे स्थान पर डीएवी पीजी कॉलेज की टीम रही। इस टीम में देवांश श्रीवास्तव व सौरभ गुप्ता थे। तीसरा स्थान मेजबान टीम आर्य महिला पीजी कॉलेज की निशा पाल व हेरा फातिमा ने हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि बीएचयू के डॉ. शार्दुल चौबे, प्रबंध शास्त्र संस्थान बीएचयू की डॉ. आनंदिता चक्रवर्ती, प्रबंधक डॉ. शशिकांत दीक्षित व प्रधानाचार्य प्रो. रचना दुबे ने दीप प्रज्ज्वलन कर दिया। स्वागत संयोजक डॉ. मीना सिंह व धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. विभा सिंह ने किया। क्विज का संचालन अंशरा फातमा, संस्कृति, वैष्णवी खन्ना और आकांक्षा तिवारी ने किया।