भदोही। जिलाधिकारी विशाख जी ने गुरुवार की शाम रजपूरा में भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के निर्माणाधीन शापिंग कांप्लेक्स और कारपेट सिटी में निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदाई संस्था के लोगों को मानक को लेकर चेताया और समय पर कार्य पूरा करने के लिए सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार निर्माण कार्यों के मानकों को लेकर गंभीर है और इसमे कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जानकारी हो कि रजपुरा चौराहे पर बीडा द्वारा शा
पिंग कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। यह व्यवसायिक कांप्लेक्स भविष्य में नगर को व्यवसायिक दिशा प्रदान करेगा। यहां उन्होंने बीडा अधिकारियों से प्रोजेक्ट की लागत समेत अन्य जानकारी ली। इस बावत कार्यदाई संस्था से गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। यहां से डीएम चौरी रोड स्थित कारपेट सिटी गए जहां कारपेट मार्ट तक पहुंच सीसी मार्ग का निर्माण हो रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों से कहा कि एक बार समय सीमा बढ़ाई जा चुकी हे। इसलिए इस बार समय सीमा को लेकर गंभीर रहें। उन्होंने मानकों के बारे में चेताया। निरीक्षण के दौरान बीडा के अधिकारी भी मौजूद रहे।