फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर ने पकड़ी पांच करोड़ की कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आयकर विभाग की ओर से मंगलवार को शहर के चार डाइगनोस्टिक केंद्रों पर सर्वे की करीब 16 घंटे से अधिक की कार्रवाई की गई। सर्वे के दौरान टीम ने पाया कि दस्तावेजों में छेड़छाड़ और आयकर विवरणी में गोलमाल किया गया है। आयकर अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पांच करोड़ की आयकर चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह लगभग तीन बजे तक कार्रवाई की। अपर आयकर निदेशक जांच अभय कुमार ठाकुर ने बताया कि चारों केंद्रों पर सर्वे के दौरान काफी गड़बडिय़ां सामने आई हैं। दस्तावेजों और कंप्यूटर, हार्डडिस्क को सीज कर दिया गया है। मौके से जब्त दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। दस्तावेजों की जांच पड़ताल में कर चोरी पांच करोड़ से अधिक की हो सकती है। गौरतलब है कि मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने बीएचयू, शिवाजी नगर, भेलूपुर और लोहटिया स्थित चार डाइगनोस्टिक सेंटर पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें