मिर्जामुराद। क्षेत्र के किसान इंटर कालेज के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
मिर्जापुर निवासी छविनाथ अपनी बेटी के यहां से खिचड़ी पहुंचाकर लौट रहे थे। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक आवागमन बंद रहा।
ग्राम पुरजागीर थाना चील्ह जिला मिर्जापुर निवासी छविनाथ बिंद (60) अपने मित्र गुलाम हुसैन (55) निवासी ग्राम चकसारी चील्ह मिर्जापुर के बाइक पर सवार हो रविवार की सुबह अपनी बेटी सुलेखा बिंद तरसाए जंसा खिचड़ी लेकर आए थे। दोपहर साढ़े तीन बजे वह मिर्जापुर जा रहे थे। मिर्जामुराद स्थित किसान इंटर कालेज के सामने मोड़ पर इलाहाबाद से वाराणसी की तरफ आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौके मौत हो गई। हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे गुलाम हुसैन की बाइक ट्रक में फंस जाने के कारण बाइक समेत करीब 50 मीटर तक घिसटती रही। हादसे के बाद करीब आधे घंटे के तक आवागमन अवरुद्ध रहा। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष अवनीश कुमार राय ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। छविनाथ बिंद के परिवार में पत्नी, तीन बेटे और और एक बेटी है। वह कालीन बुनकर थे। गुलाम हुसैन तीन भाइयों में मंझले थे। परिवार में पत्नी, चार बेटे और पांच बेटियां हैं। गुलाम हुसैन मृतक छविनाथ बिंद के घर रहकर काम करता थे।