वाराणसी। खत्री हितकारिणी सभा की ओर शताब्दी वर्ष के अवसर पर लोहड़ी महोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। कैंटोमेंट स्थित मल्टीपरपज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे पंजाबी लिबास में मौजूद रहे। कार्यक्रम में भांगड़ा का डांस पर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने भी जमकर ठुमके लगाए। इस अवसर पर वासुदेव ओबराय की पुस्तक खत्री गौरव का लोकार्पण भी किया गया।
रविवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि काशी पूरे विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है। यहां की सामाजिक संस्थाएं काशी की पारंपरिक संस्कृति की पोषक है। खत्री हितकारिणी सभा पूरे समाज के हर वर्ग के लिए सेवारत है। शताब्दी समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस दौरान पूरे परिसर को पंजाबी लुक में सजाया गया था। इसके साथ ही फूड स्टाल पर भी पंजाबी खाने के स्टाल लगे थे। अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष राकेश टंडन ने लोहरी पर्व के महत्व को बताया। विशिष्ट अतिथि इंदर तलवार, मनीष तलवार, दीपक मधोक, जयंत मल्होत्रा, जगदीप मधोक, भारती मधोक, राजेद्र खुराना, नितिन गुलाटी, बाबा मधोक, विनीत चोपड़ा, सुरेंद्र चावला, लक्ष्मण नारायण कपूर, नवल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हितकारिणी सभा के संरक्षक अशोक धवन, अनुराग टंडन, जवाहर टंडन, कार्तिक कपूर, के दारनाथ टंडन, मुकं दलाल टंडन, प्रेम क पूर, राजीव अरोड़ा, राम दयाल खन्ना, ताराचंद मेहरोत्रा, विजय बेरी आदि को भी सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन अंकिता खत्री और धन्यवाद ज्ञापन आलोक कपूर ने किया।