फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : छह उड़ाका दल बने, 142 केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल रोकने के लिए जिले में छह उड़ाका दल बनाए गए हैं। प्रत्येक दल में छह सदस्य और दो सुरक्षाकर्मी शामिल रहेंगे। ये सभी छह फ्लाइंग स्क्वॉड क्रमश: जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी बीबी चौधरी, मंडलीय मनोवैज्ञानिक सेमारू प्रसाद, लेखाधिकारी संतोष कुमार, डायट प्रवक्ता टीएस यादव और लालजी यादव की अगुवाई में बनाए गए हैं। इसके अलावा, 142 परीक्षा केंद्रों के लिहाज से 142 केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए गए हैं। जल्द ही कक्ष निरीक्षकों की भी तैनाती की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. ओपी राय के अनुसार नकल सामग्री केंद्रों पर न पहुंचे, इसके लिए सभी केंद्राध्यक्षों को आंतरिक निरीक्षक दस्ते का गठन करने को कहा गया है। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगभग सभी परीक्षा केंद्रों पर लगाए जा चुके हैं। मंडल स्तर पर भी चार से पांच सचल दलों को गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें