फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिगम के सात और अभियंताओं पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुरानी काशी में पेयजल पाइप लाइन बिछाने में लापरवाही करने के मामले में सात और अभियंताओं की लापरवाही सामने आई है। इसमें सात सहायक अभियंता और शामिल हैं जो पाइप लाइन बिछाने के बाद उसे बिना कनेक्ट किए ही जैसे-तैसे छोड़ दिया गया था। बतादें शुक्रवार को मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में पेयजल का मुद्दा उठा था इसके बाद जल निगम के एमडी ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

वर्ष 2010-15 के बीच पुरानी काशी के 41 जोन के 10 जोन में पाइप लाइन बिछाने के बाद उसे ठीक ही नहीं किया गया और अफसर भूल गए। इसमें बेनियाबाग, शिवाला, भदैनी, खोजवा का इलाका शामिल हैं। इस दौरान पाइप लाइन बिछाने में तीन अधीक्षण अभियंता, पांच अधिशासी अभियंता, 17 सहायक अभियंता और 12 जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। जिन्होंने पाइप लाइन बिछाने के बाद अपना यहां से स्थानांतरण करा लिया या फिर विभाग की ओर से कर दिया गया।
जल निगम ने इन वर्षों के बीच तैनात अधिकारियों की सूची शासन को मुहैया करा दी है। जल निगम के सूत्रों की माने तो लापरवाह अफसरों में से पांच अधिकारियों को वाराणसी से संबद्ध भी कर दिया गया है। जल्द ही सभी अधिकारियों को संबद्ध कर उन्हीं से गड़बडि़यों को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें