वाराणसी। होप संस्था के तत्वावधान में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत रविवार को रामसीपुर गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रीन ग्रुप (पुलिस मित्र) की महिलाओं के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को कानूनी जानकारी दी।
कार्यक्रम में सीओ सदर अंकिता सिंह ने ग्रीन ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब तो ग्रीन ग्रुप की जरूरत हर गांव में हैं, जहां महिलाएं प्रताड़ित हैं। उन्होंने ग्रीन ग्रुप को पुलिस की सिद्धांतों से अवगत कराया, साथ ही हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिया। सीओ सदर ने ग्रुप की महिलाओं सहित सदस्यों से चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने में मदद करने की अपील की। इस दौरान ग्रीन ग्रुप की एक सदस्य ने अपनी बेटी को पुलिस अधिकारी बनाने की बात कही। उधर एसओ रोहनिया ने गांव में अराजकता फैलाने वालों का नाम थाने में देने का आग्रह किया। इस दौरान दिव्यांशु के साथ ही संस्था के सदस्य मौजूद रहे।