जौनपुर। खेतासराय थाने की पुलिस और क्राइमब्रांच की टीम ने सोमवार की शाम को खेतासराय रेलवे क्रासिंग के पास से एक असलहा तस्कर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने पांच तमंचा, कारतूस, दो बाइक बरामद हुई है। तस्कर नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर असलहा खपाने की तैयारी में थे। पुलिस ने केस दर्ज कर चारो को जेल भेज दिया।
असलहा तस्करों की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए सीओ सिटी नृपेंद्र ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसपी के निर्देश पर अवैध असलहों की बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ही खेतासराय थानाध्यक्ष अनिल सिंह और क्राइम ब्रांच के प्रभारी विश्वनाथ यादव अपनी टीम के साथ खेतासराय में मौजूद थे। तभी शाम करीब 5:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि असलहा तस्कर खेतासराय रेलवे क्रासिंग के पास किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर असलहा तस्कर धर्मेंद्र राजभर निवासी कालेपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने दो तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी मुकेश कुमार निवासी मानिक खुर्द, थाना खेतासराय। जुबेर अहमद निवासी बैरीडीह देवगांव आजमगढ़ और राहुल निवासी फूलचंद्र निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार कर लिया। चारो के पास से पुलिस ने पांच तमंचा, दो बाइक बरामद की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर चारो को जेल भेज दिया। सीओसिटी ने बताया कि धर्मेंद्र बाहर से असलहा लाता है और उसके साथी ग्राहकों की तलाश करते हैं।