फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताईक्वांडो में गुरुनानक खालसा की लड़कियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शिक्षा विभाग द्वारा गुरुनानक खालसा बालिका इण्टर कॉलेज में जनपदीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के गुरुनानक खालसा बालिका इण्टर कॉलेज, दुर्गाचरण गर्ल्स इण्टर कॉलेज, वसंत कन्या इण्टर कॉलेज, वल्लभ विद्यापीठ, कस्तूरबा बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरु नानक खालसा, द्वितीय स्थान दुर्गाचरण गर्ल्स इण्टर कॉलेज एवं तृतीय स्थान पर कस्तूरबा इण्टर कॉलेज की टीम रही। साक्षी कन्नौजिया, तान्या यादव, अंकिता सिंह, सान्या, रीमा, रिया गुप्ता, निधि सिंह, अराध्या शर्मा आदि ने अपने अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन दिया। विद्यालय की डायरेक्टर जगजीत कौर और प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें