फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 सितंबर के बाद ही सड़कों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अबकी बारिश में भी खस्ताहाल सड़कें राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बनेंगी। सड़कों की मरम्मत अब 15 सितंबर के बाद ही होगी। सावन मेला से पहले सिर्फ कांवरिया मार्ग के गड्ढे भरे जाएंगे। हालांकि 15 जून तक चले गड्ढामुक्त अभियान के दौरान 70 प्रतिशत सड़कों के गड्ढे भरने का आंकड़ा पीडब्ल्यूडी ने प्रदेश सरकार को भेजा है लेकिन स्थिति कहीं अधिक बदहाल है। जिन सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की बात कही जा रही है, उनके भी सभी गड्ढे नहीं भरे गए हैं। दूसरे, शहर के अधिकतर सड़कें नगर निगम की हैं और जिनकी मरम्मत के नाम पर चौथाई काम भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इलाहाबाद, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली मार्ग से होकर हजारों श्रद्धालु सावन में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने यहां आते हैं। शहर के अधिकतर सड़कें खस्ताहाल हैं। जलभराव के बीच सड़कों के गड्ढों से पार पाना मुश्किल है। मैदागिन, सोनारपुरा, रथयात्रा, लहुराबीर से मंदिर जाने वाले मार्गों की हालत अधिक खराब है। कहीं सीवर और पेयजल पाइप लाइन तो कहीं बिजली तार भूमिगत करने के लिए खुदाई कराई गई है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एके सिंह भदौरिया सावन के मद्देनजर अब सिर्फ कांवरिया रूट के गड्ढे भरे जाएंगे। पक्का काम अब नहीं होगा। बारिश के बाद 15 सितंबर से सड़कों की मरम्मत शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें