फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच-पांच हजार के चार इनामी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत जल बिहार कॉलोनी मोड़ के पास से शुक्रवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। चारोें की शिनाख्त पांच-पांच हजार के इनामी चौसठवा बाग बरियार के लोटन पाल, बड़ी पियरी के बाबू पांडेय उर्फ सिद्धार्थ पांडेय, नियारडीह के आशीष चौरसिया और सेनपुरा के पवन गुप्ता के तौर पर हुई है। चारों के पास से एक देशी रिवाल्वर, तीन कट्टा, सात कारतूस, एक बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई है। शनिवार को चारों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ इनामी अपराधी मंडुवाडीह से लहरतारा की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर सीओ चेतगंज राजकुमार यादव के नेतृत्व में सिगरा थानाध्यक्ष गोपालजी गुप्ता, एसआई घनानंद त्रिपाठी व हरिकेश राय ने जल बिहार कॉलोनी मोड़ के पास घेरेबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि चारों ने बीते 17 मई को शिवपुर के नेपाली बाग तिराहा पर लूट की थी। छह मई को चेतगंज क्षेत्र में बाइक चोरी में असफल रहने पर इन्हीं बदमाशों ने फायरिंग की थी। बीते साल 21 जुलाई को चेतगंज में गोली मारकर ब्रीफकेस छीनने की कोशिश की थी। बीते साल 26 सितंबर को नाटी इमली में व्यवसायी को गोली मारकर लूटा था। चारों ने बीते साल पहड़िया क्षेत्र में शराब कारोबारी को गोली मारकर छह लाख लूट लिए थे।

डी-35 के नाम से पंजीकृत हुई गैंग
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाशों के साथ कम उम्र के 23 लड़के हैं। इनमें से 14 को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। डी-35 के नाम से गिरफ्त में आए बदमाशों की गैंग पंजीकृत की गई है। इसका सरगना लोटन पाल है। सभी की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर बैठ जाते थे थाने के सामने
बदमाशों ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तार आशीष की चेतगंज थाने के सामने फोटोस्टेट की दूकान है। लोटन और उसके साथी जब भी किसी वारदात को अंजाम देते थे तो भागकर सीधे आशीष की दूकान पहुंच जाते थे। आशीष की दूकान पर बैठकर सभी पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखते थे और किसी को उन पर शक भी नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें