नौगढ। सीआरपीएफ के जवानों ने क्षेत्र के जंगल में सुबह से लेकर शाम तक कांबिग अभियान चलाया। नौगढ पोस्ट के एसीआरपीएफ के इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व बल के जवानों ने जंगल के ऊबड़, खाबड़, दुर्गम रास्तों पर पैदल चलाकर कांबिग किया। दूसरी तरफ वनकर्मियों ने भी जंगल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कांबिग कर वन क्षेत्र पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीआरपीएफ नौगढ क्षेत्र के इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चिकली, पढौती और मगरही के जंगलों में कांबिग की। अभियान के दौरान प्राथमिक विद्यालय और गांव में आने जाने वाले लोगों के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। साथ ही गांव में खास प्रकार के लोगों के यहां संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर और विश्वास पर्ची का वितरण किया। दूसरी तरफ वन क्षेत्राधिकारी जय मोहनी रेंज के नरेन्द्र राय के नेतृत्व में बनकटी, बोदलपुर, लौवारी खुर्द और वन क्षेत्राधिकारी नौगढ विजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चिकली, मगरही और गहिला के वन क्षेत्रों में गश्त किया।