फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने लगाया सदस्यता कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान का आयोजन प्रभारी विधान परिषद सदस्य राम वृक्ष यादव की देख रेख में तियरा में राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। एक हजार से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। रामवृक्ष यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को और मजबूच बनाया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने ब्लाक स्तर पर शिविर लगाने पर बल दिया। अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा संगठन की एकता से ही शक्ति बढ़ेगी। आयोजक जिला पंचायत सदस्य ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इसके पूर्व लोक गीत गायक राम अभिलाष एंड पार्टी ने समाजवादी गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, अभय राज यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें