फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कैंट रोडवेज के पास से 8 बसें सीज, लंका में अवैध वेंडरों को पुलिस और नगर निगम ने खदेड़ा

Thu, 29 Dec 2022 10:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गुरुवार को डग्गामार वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई हुई। लंका-नरिया मार्ग, लंका-सामनेघाट मार्ग, लंका-रविदास गेट मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा गया। 
 
विज्ञापन
लंका क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कैंट रोडवेज परिसर के दायरे में डग्गामार वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस, आरटीओ और रोडवेज ने गुरुवार को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान आठ बसों को सीज किया गया। एसीपी चेतगंज शिवा सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाकर चार बसों को सीज किया गया।

विज्ञापन


शाम को डीसीपी (ट्रैफिक) प्रबल प्रताप सिंह के साथ परिवहन अधिकारी ने चार बसें सीज की। परिवहन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र के मुताबिक बसों को यहां से संचालन का परमिट नहीं था और फिटनेस चेकिंग में भी फेल थे।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

नगर निगम, काशी जोन की पुलिस और यातायात पुलिस ने गुरुवार को लंका क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। लंका-नरिया मार्ग, लंका-सामनेघाट मार्ग, लंका-रविदास गेट मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा गया। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लंका रोड की दोनों पटरियों से दुकानें हटवाईं गईं।

Trending Videos

डीसीपी काशी के नेतृत्व में पुलिस व नगर निगम की टीम लंका में पहुंची। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को हटाया। वहीं, नो वेंडिंग व नो पार्किंग जोन को भी खाली कराया गया। डीसीपी काशी ने बताया कि यह कार्रवाई रोज चलेगी। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

उधर, ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो स्टैंड संचालक और उनकी टीम के साथ अवैध वेंडरों को हटवा कर स्टैंड में ऑटो खड़ा करवाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दो गाड़ी लावारिस सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

स्टंट करने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान

डीसीपी काशी ने बताया कि नव वर्ष को लेकर भी प्रशासन अलर्ट है। 31 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक पूरे क्षेत्र में विशेष अभियान चलेगा। स्टंट करने व शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारी चलने वालों पर कड़ी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें