फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी की नि:शुल्क तैयारी के लिए 787 ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित संयुक्त परीक्षा में रविवार को जिले के दो केंद्रों पर 787 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए कुल 1312 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा जेपी मेहता इंटर कॉलेज और कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में हुई। इस परीक्षा में एससी, एसटी व ओबीसी के विद्यार्थी शामिल होते हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने बताया कि यूपीएससी की नि:शुल्क तैयारी करने के लिए परीक्षा कराई जाती है। पास होने वाले परीक्षार्थियों को मेरिट के आधार पर प्रदेश के आठ कोचिंग संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। साथ ही आवासीय सुविधाएं भी मिलेगी। जिले में बड़ालालपुर में इसकी कोचिंग संचालित होती है। यहां सौ सीटें है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें