फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में खाली सीटों पर अब मेरिट से होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका मिलेगा। इसमें काउंसिलिंग से छूटे हुए अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। आवेदन मिलने के बाद मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग आठ नवंबर को विश्वविद्यालय परिसर में कराई जाएगी।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग में खाली सीटों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा जिन्होंने उसी पाठ्यक्रम में आवेदन किया है, लेकिन उनकी काउंसिलिंग नहीं हो सकी थी। अभ्यर्थी छह नवंबर को शाम पांच बजे तक छात्र कल्याण संकाय में अश्विनी कुमार वर्मा के पास आवेदन जमा कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सभी परीक्षाओं के अंकपत्र भी जमा करना होगा। आवेदन मिलने मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का प्रवेश मेरिट के आधार पर लिया जाएगा। आवेदन देने वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग आठ नवंबर को विश्वविद्यालय परिसर में 11 बजे से होगी।

स्नातक पाठ्यक्रम में पांच सौ से अधिक सीटें खाली
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्नातक पाठ्यक्रम में पांच सौ से अधिक सीटें खाली हैं। तीसरे चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी कुल सीटें नहीं भर पाई हैं। पिछले तीन शैक्षणिक सत्र से ऐसा ही हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में आंकड़ा
कुल सीट - 5074
वर्ष दाखिला खाली सीट
2021-22 3585 1489
2022-23 4309 765
2023-24 3155 1919
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें