फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गांवों में लगेंगे 7.67 लाख पौधे, सड़कों के किनारे दिखेगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के किनारे हरियाली बढ़ाई जाएगी। इसके लिए बरसात में 7.67 लाख पौधे लगाए जाएंगे। मेरा गांव मेरी वाटिका योजना के तहत एक एकड़ जमीन में बगीचा लगाया जाएगा। इसमें करीब 700 पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए स्थान का चयन और गड्ढा खोदने का काम शुरू हो चुका है। पौधे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है। पौधरोपण का काम मनरेगा के तहत होगा। मनरेगा के तहत जिले के सभी 694 ग्राम पंचायतों में 7.67 लाख पौधे लगाए जाएंगे। विभाग को जून के अंत तक गड्ढों की खोदाई करनी है। गांवों में विद्यालय, पंचायत सचिवालय, तालाबों के अलावा सभी लिंक रोड व मुख्य मार्गों के किनारे पौधरोपण किया जाएगा। हालांकि, वन विभाग व मनरेगा को कोई अतिरिक्त बजट नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से गांवों में 7.67 लाख पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। गड्ढा खोदने की प्रक्रिया शुरू है। जून तक काम पूरा होगा। बरसात में पौधरोपण किया जाएगा। - करुणाकर अदीब, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें