चार धाम यात्रा में शामिल भक्तों का दल।स्वयं
- फोटो : टीम के साथ बैठक करते डीएम व एसपी।
काशी में चारधाम यात्रा में पूर्वांचल के अलावा बंगलूरू से भी भक्त शामिल हुए। काशी प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा समिति के बैनर तले 75 श्रद्धालुओं ने यात्रा रविवार को सुबह अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने छह शिवलिंगों के दर्शन कर चार घंटे में 15 किमी की यात्रा पूरी की। समिति के संचालक उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में जगन्नाथ मंदिर के पास और जगन्नाथ मंदिरों में दर्शन-पूजन कर संकल्प लेकर यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु रवींद्रपुरी कॉलोनी, गुरुधाम चौमुहानी, कश्मीरीगंज खोजवां, शंकुलधारा होते हुए द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे। यहां प्रभु का अभिषेक किया। भोग आदि अर्पित कर पूजन किया। कमच्छा पावर हाउस, गुरुबाग, लक्सा होकर रामकुंड में रामेश्वर महादेव और बांसफाटक, चौक, बुलानाला, भैरोनाथ, गायघाट स्थित बद्रीनारायण मंदिर दर्शन-पूजन कर यात्रा की पूर्णाहुति की।