इंग्लिशिया लाइन स्थित विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय में उत्तराखंड से 60आचार्यों का किया गया सम
- फोटो : ढाबा संचालकों को यातायात की जानकारी देते सीओ व यातायात प्रभारी।
अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इंग्लिशिया लाइन स्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में उत्तराखंड से आईं 60 आचार्य बहनों को सम्मानित किया गया। ट्रस्ट संरक्षक संतोष कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने समस्त आचार्य बहनों को गर्म शाॅल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। विश्व हिंदू परिषद उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्र प्रमुख राधे श्याम द्विवेदी ने बताया कि उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न संस्कार शालाओं की 60 आचार्य बहनें रविवार को काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आईं। इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के महामंत्री आमोद अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, बृजकमल दास अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल एवं अमित अग्रवाल आदि रहे।