यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन की मुख्य परीक्षा रविवार को 15 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें 7224 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए शनिवार को तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपीएसएसएससी सहायक बोरिंग तकनीशियन की मुख्य परीक्षा रविवार को एक पाली में कराई जाएगी। इसमें 15 केंद्रों पर 7224 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक उपकरण का प्रवेश वर्जित होगा। अभ्यर्थी अपने साथ सिर्फ प्रवेश पत्र और पेन ले जा सकेंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की भी तैनाती होगी।