फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रंजना ओझा ने संभाली इनरव्हील स्वर्ण मंजरी की कमान

विज्ञापन
सिगरा स्थित कैस्टिलो होटल में इनर व्हील क्लब स्वर्ण मंझरी के पद ग्रहण समारोह में मौजूद पदाधिकार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब ऑफ वाराणसी स्वर्ण मंजरी का पदग्रहण समारोह शनिवार को सिगरा स्थित एक होटल में हुआ। नई अध्यक्ष रंजना ओझा की टीम ने पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष मधु कमानी ने रंजना ओझा के साथ सीमा सिंह (उपाध्यक्ष), ऋषिका मिश्रा (सचिव), प्रतिमा सिंह (कोषाध्यक्ष), विजया बाजपेयी (आईएसओ) और रोशनी अग्रवाल (एडिटर) को शपथ दिलाई। मधु कमानी ने कहा कि इनरव्हील क्लब सेवा और महिला नेतृत्व का सशक्त मंच है। उन्होंने नई टीम से वंचित वर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए जनकल्याणकारी कार्य करने का आह्वान किया। रंजना ओझा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी आगामी योजनाओं से सभी को अवगत कराया। इस दौरान दो जरूरतमंद स्कूली छात्राओं को साइकिल दी गईं। ममता द्विवेदी ने स्कूल की फीस और पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें