फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाने में सोमवार को मुंबई निवासी सलीम जलील अहमद शेख सहित पांच के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नदेसर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

युवती के अनुसार वो 2016 में मुंबई की एक फर्म के नदेसर स्थित ऑफिस में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थी। इसी दौरान एक दिन कार्यालय में फर्म के प्रोपराइटर सलीम जलील अहमद शेख ने कोल्डड्रिंक मंगवाया और उसे पिलाया तो वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया गया और फोटो खींची गई। इसके बाद उसे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण किया गया।
युवती के अनुसार उसने दबाव बनाया तो सलीम जलील अहमद शेख उसे मुंबई ले गया और अदालत में उससे शादी की। शादी के बाद युवती जब सलीम के घर गई तो उसकी मां और बहन ने धर्म के आधार पर भेदभाव करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रताड़ना की शिकायत करने पर सलीम ने एक न सुनी और उसकी शह पाकर उसके भाई अनवर और पप्पू ने भी युवती के साथ गलत काम किया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि सलीम सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें